अंजनी क्यों होती है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 16:28

आंख में गुहेरी क्या है? – What is Stye in Hindi

गुहेरी पलक के किनारे के पास होने वाली एक पीड़ादायक लाल गांठ या फुंसी है। गुहेरी को अंग्रेजी में स्टाई (stye) या होर्डियोलम (Hordeolum) कहते हैं। यह समस्या पलक के बालों की जड़ में संक्रमण होने के कारण होती है। आंख में फुंसी लाल रंग की और पीड़ादायक हो सकती है, लेकिन आंख को कोई बड़ा नुकसान पहुंचाने का जोखिम पैदा नहीं करती हैं। आमतौर पर आंख की गुहेरी कुछ दिनों में अपने आप ठीक हो जाती है। वहीं, कुछ मामलों में गुहेरी का संक्रमण फैल सकता है। इससे पूरी पलक संक्रमित हो सकती है यानी एक साथ कई फुंसियां (गुहेरी) हो सकती हैं (1) (2)।
आंख में गुहेरी के कारण – Causes of Stye in Hindi
आंख में गुहेरी की समस्या बैक्टीरिया इंफेक्शन के कारण होती है। साथ ही कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं, जो इस प्रकार हैं (2)।

आंख में गुहेरी होने के लिए स्टैफिलोकोकस ऑरियस (Staphylococcus aureus) बैक्टीरिया मुख्य रूप से जिम्मेदार है।
स्टैफिलोकोकल बैक्टीरिया सामान्य रूप से त्वचा पर रहता है और कोई हानि नहीं पहुंचाता, लेकिन त्वचा के क्षतिग्रस्त होने पर यह जीवाणु संक्रमण का कारण बन सकता है।
नाक से निकलने वाले तरल को छूने के बाद आंख को रगड़ने से स्टैफिलोकोकल बैक्टीरिया पलक तक जा सकता है, जिससे गुहेरी की समस्या हो सकती है।
सेबेशियस ग्रंथि के बंद होने पर भी गुहेरी जैसी दिखने वाली फुंसी पलकों पर हो सकती हैं।
सेबेशियस ग्रंथि बालों की जड़ (हेयर फॉलिकल्स) के आसपास पाई जाती हैं और सीबम नामक तैलीय पदार्थ का निर्माण करती है। सेबेशियस ग्रंथि के बंद होने पर सीबम का सामान्य बहाव नहीं हो पाता और ये त्वचा पर एकत्रित हो जाता है। त्वचा पर एकत्रित सीबम गुहेरी जैसी समस्या का कारण बना सकता है (1)।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info